उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन भोपाल के आदेशानुसार शासकीय महाविद्यालय आरोन जिला - गुना में दिनांक 26 नवम्बर 2024 को महाविद्यालय प्राचार्य सुश्री महाविद्या उपाध्याय के मार्गदर्शन में संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में छात्रों को राष्ट्रगान एवं संविधान की प्रस्तावता का वाचन राजनीति विभाग के प्राध्यापक श्री पंकज साहू द्वारा कराया गया। संविधान दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में भाषण, पोस्टर निर्माण और नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य ने संविधान का महत्व विद्यार्थियों को बताते हुए कहा कि सभी लोगों को संविधान का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान ही हमारा स्वाभिमान है। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. वी.एस. मीना ने संविधान सम्बंधित नियमों का उल्लेख करते हुए छात्रों को जागरूक किया। राजनीति विभाग के प्राध्यापक श्री सतीष मस्तकार ने मतदान का अधिकार और महिलाओं की भागीदारी का उल्लेख करते हुए डॉ. अम्बेडकर की संविधान में भूमिका पर प्रकाश डाला। हिन्दी विभाग के प्राध्यापक डॉ. रविकांत जाटव ने संविधान से सम्बंधित फैली भ्रांतियों का सही उल्लेख करते हुए डॉ. अम्बेडकर की दूरगामी दृष्टि पर प्रकाष डाला। उन्होंने कहा कि इसके फलस्वरूप भारत आज विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यस्था है। इसके पश्चात राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक श्री पंकज साहू ने संविधान निर्माण के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए संविधान व लोकतंत्र के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन श्री पंकज साहू ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों सहित अधिक संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।