2
शासकीय महाविद्यालय आरोन जिला – गुना में काॅलेज चलो अभियान अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित
शासकीय महाविद्यालय आरोन जिला - गुना में मध्यप्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग, भोपाल के निर्देशानुसार सत्र 2024-25 में प्रवेश पूर्व काॅलेज चलो अभियान अंतर्गत महाविद्यालय की प्राचार्य सुश्री महाविद्या उपाध्याय के निर्देशन में महाविद्यालय की टीम द्वारा स्थानीय हायर सेकेण्डरी स्कूलों में भ्रमण कर विद्यार्थियों को कॉलेज में प्रवेश एवं शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 10-01-2025 को शासकीय कन्या उ.मा. विद्यालय आरोन में कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को कॉलेज चलो अभियान की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रवेश प्रभारी डॉ. वी.एस. मीना ने छात्राओं को महाविद्यालय में संचालित पाठ्यक्रमों एवं उनमें प्रवेष से सम्बंधित जानकारी प्रदान की गई साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न छात्रवृत्ति एवं योजनाओं की जानकारी दी गई। भौतिक शास्त्र के प्राध्यापक श्री हिन्दू सिंह धाकड़ ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति की विशेषताओं को समझाते हुए विभिन्न विषयों के मेजर, माईनर एवं इलेक्टिव में चयन तथा विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों से सम्बंधित जानकारी दी गई। वनस्पति विभाग से डॉ. कोसर जहां ने विज्ञान विषय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देते हुए महाविद्यालय में आयोजित विभिन्न गतिविधियों से छात्राओं को अवगत कराया एवं प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री देवेश बाथम, शिक्षक श्री बलराम कुशवाह, श्री सहदेव सिंह यादव, श्री राजेश रघुवंशी, श्री संजीव शर्मा आदि उपस्थित रहे।